फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के सचिवालय पर किया असामाजिक तत्वों ने कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में असामाजिक तत्वों की आवाजाही की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हसनपुर खंड के गांव रामगढ़ ग्राम पंचायत के सचिवालय पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने और सचिवालय के रास्ते को नष्ट करने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने की शिकायत सरपंच ने पुलिस को दी है। इस मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने थाना पुलिस हसनपुर को सचिवालय पर कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 में स्वच्छता अभियान में प्रथम आने पर खंड व जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार दिया गया था। इतना ही नहीं सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त करने और सुपर विलेज प्रतियोगिता में 2017 में प्रथम श्रेणी का पुरस्कार जीता। वर्ष 2018 में सरकार द्वारा इस ग्राम पंचायत को फॉर स्टार से नवाजा गया लेकिन इन दिनों ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। गांव के सरपंच हुक्म सिंह का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने पंचायत के सचिवालय पर अपना कब्जा जमा लिया है। सचिवालय के फर्नीचर ,पेड़ पौधों को नष्ट कर दिया गया है। इसकी सूचना जिला उपायुक्त और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को सूचना दे दी गई है। इस बारे में जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा का कहना है कि गांव में असामाजिक तत्वों के इस कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जा चुका है । थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कब्जे धारियों को सरपंच की मांग पर चार दिन का समय दिया गया है ।यदि उन लोगो ने कब्जा नही हटाया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें