फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के विरोध में बच्चों ने निकाली रैली
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट सी आर कान्वेंट स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा बुधवार को पॉलिथीन का उपयोग न करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। स्कूल के बच्चों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में यूकेजी, पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा के विद्याथियों ने भाग लिया। रैली में मुख्य भूमिका तीसरी कक्षा के विवेक और राकेश ने निभाई। यह रैली विश्रामगृह से चलकर जवाहर नगर कैंप, गोल मार्केट, पंजाबी धर्मशाला से होती हुई वापिस विश्रामगृह में पहुंची। बच्चों ने लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए बोर्ड पर लिखे गए स्लोगनों के माध्यम से जागरूक किया। बच्चों द्वारा पॉलिथीन को दूर करो, पर्यावरण को स्वच्छ रखो, पॉलिथीन का प्रयोग- नहीं करेंगे, नहीं करेंगे जैसे नारों के साथ भी लोगों को जागरूक किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें