डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा देने पर चर्चा
पलवल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की क्षेत्रीय स्तर पर हुई बैठक में किसानों के सामूहिक ग्रुप बनाकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने, नेट बैंकिंग और डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन अनिल नंद ने कहा कि आज डिजिटल कार्यों और ऑनलाइन बैंकिंग की जरूरत है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि वे किसानों व उपभोक्ताओं को ऑनलाइन काम करने के लिए प्रेरित करें तथा किसानों को नेट बैंकिंग चलाने के तरीके बताए। उनके लिए कार्यशालाएं लगाकर उन्हें इस योजना के बारे में बताएं तथा बैंक द्वारा किसानों के लिए चलाई जाने वाली ऋण व अन्य योजनाओं के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसानों को डेयरी व मूर्गी पालन से होने वाले लाभ व उनके लिए ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी जाए। इस अवसर पर प्रबंधक एसके गोगिया, चंदन सिंह, आरके चौहान, केबी चौधरी, देवराज मंगला विशेष रूप से मौजूद थे। ब्यूरो