फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व शहरी ब्लाक अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व शहरी ब्लॉक अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस
विज्ञापन

पलवल श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व शहरी ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को भेज दिया है। अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि वह 1970 से ही लगातार पार्टी के सक्रीय सदस्य रहे हैं तथा 1990 से 2010 तक यूथ कांग्रेस से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक के विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने पार्टी की सेवा की । उन्होंने पत्र में कहा है की वह इंदिरा गांधी के समय की केडर बेस कांग्रेस पार्टी के अनुशासित कांग्रेस मेन रहे हैं और आज जिस तरह विभिन्न गुटों में कांग्रेस बंटी हुई है और हर नेता अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं उससे वह हतास और परेशान हैं और पार्टी में घुटन महसूूस कर रहे हैं। इसी को लेकर वह भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। गुप्ता ने घोषणा की कि वे इस बार पलवल से विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें