फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में प्रत्येक 10 वां जवान हरियाणा का है: गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में प्रत्येक 10 वां जवान हरियाणा का है: गुर्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल स्मारक समिति प्रकाश विहार द्वारा आयोजित 54वें शहीद दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि की सेना में प्रत्येक दसवां जवान हरियाणा का है। हरियाणा वीर सैनिकों एवं शहीदों की भूमि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों व अर्धसैनिक बल के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। युद्ध और आतंकवाद तथा अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैनिकों को अनुग्रह अनुदान नि:शक्तता के आधार पर 50 हजार रुपये की बजाय 5 लाख रुपये, 75 हजार रुपये की बजाय 10 लाख रुपये और एक लाख रुपये की बजाय 15 लाख रुपये की राशि की गई है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उन्होंने फर्नीचर व लाइब्रेरी आदि के लिए 11 लाख रुपये देेने की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला तथा पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद महीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीद महीलाल स्मारक समिति के प्रधान कर्नल दयाराम व अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि सहित अन्य गणमान्यों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मंच संचालन प्रभु दयाल हंस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें