फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से मिली लोगों को गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से मिली लोगों को गर्मी से राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से मंगलवार की दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी एक से दो दिनों तक और बारिश होने की संभावना है। जिस दौरान तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बारिश के कारण कई कॉलोनियों में घंटों बिजली गुल रही। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ महावीर मालिक ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बना, जिस कारण मंगलवार को बारिश हुई। दोपहर बाद से सांय तक हुई बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और अभी एक से दो दिन तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना वहीं बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जल भराव की स्थित पैदा हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बारिश धान और ज्वार-बाजरा की फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया बारिश आई बिजली गई दोपहर को हुई बारिश के कारण कई कॉलोनियों में घंटो बिजली आपूर्ति ठप रही। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एस एस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की लाइनों पर भेज दिया गया है। जल्द सभी लाइनों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें