फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पुत्र की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर केएमपी मार्ग के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक दंपति घायल हो गए तथा उनके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के अनुसार गांव सिकरोना, सेक्टर-55 (फरीदाबाद) निवासी बालीराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई ओमी अपनी पत्नी रजनी और पुत्र सुमित को बाइक पर लेकर रक्षा बंधन पर्व वाले दिन अपनी सुसराल होडल गया था। ओमी अपनी पत्नी व बेेटे को लेकर उसी दिन वापस घर आ रहा था। जब ओमी केएमपी मोड़ के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार कार चालक ने गफलत व लापरवाही से कार को चलाते हुए ओमी की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओमी व उसकी पत्नी तथा पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली स्थित ट्रोमा सेंटर में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक रेवाड़ी के सेक्टर-4 निवासी तरुण मदान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें