वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाश को दबोचा
पलवल। सीआईए पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर असावटा मोड़ के समीप किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में खड़े दो बदमाशों को अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रमेश के अनुसार पुलिस को 7 जुलाई की तारीख को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पलवल असावटा मोड़ के समीप दो बदमाश अवैध हथियार के साथ खड़े है। जोकि किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है। पुलिस ने सुचना मिलते ही दोनों आरोपियों को मौके से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्मण व तोहिद पुत्र साबुदद्दीन निवासी हथीन बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । ब्यूरो
--------------
युवक से मोबाइल फोन झपटकर फरार
पलवल। रसूलपुर चौक पर खड़े होकर अपने दोस्त से बात कर रहे एक युवक से बाइक सवार दो अज्ञात युवक ने मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महरचंद के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी नीरज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बीती रात अपने दोस्त अनिल के साथ किसी काम से रसूलपुर चौक के समीप गया। जहां वह अपने दोस्त से बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और मोबाइल फोन झपटकर कर फरार हो गए। ब्यूरो