फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने किया पिता, भाई, मां सहित पांच के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाला युवती ने मायके में फांसी लगाई
विज्ञापन

-पुलिस ने किया पिता, भाई, मां सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
-पति ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव पातली खुर्द में एक युवती का घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका शव मिला। युवती ने अन्य जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था और फिलहाल व मायके में रह रही थी। मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसके ससुराल वालों ने मार डाला। पुलिस फिलहाल मामले की आनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर ही है। पुलिस ने मृतका के पिता, मां और भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जब पातलीखुर्द में मृतका के घर पहुंची तो उसे एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को सूचना मिली कि गांव पातलीखुर्द में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया तथा धारा 174 के तहत कार्रवाई दर्ज कर ली थी। इसी दिन शाम को गांव अल्लीका निवासी सुमित पुत्र ऋषिपाल ने शहर थाने में आकर शिकायत दी कि उसकी पत्नी पातलीखुर्द निवासी ममता की उसके परिजनों ने हत्या कर दी है। उसने बताया कि वह तथा ममता नूंह रोड स्थित सरस्वती कॉलेज में पढ़ते थे और उनमें प्रेम प्रसंग था। गत फरवरी में दोनों ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में आपसी रजामंदी से शादी कर ली, लेकिन घर वालों के डर के कारण एक साथ न रहकर अपने-अपने घर में रह रहे थे।
विज्ञापन

सुमित ने शिकायत में कहाकि ममता तथा उसकी जात में अंतर था, इसलिए वह अपने परिवार वालों से डरती थी। इसी बात को लेकर वे दोनों 24 मई को अदालत में सुरक्षा मांगने गए थे, लेकिन वहां नवीन नामक युवक ने उन्हें देख लिया तथा ममता को उसके पिता को बताने की धमकी दी । डर के मारे वे दोनों अपने-अपने घरों को चले गए थे। उसी दिन से ममता डरी हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले ममता के पिता देशराज का उसके पास फोन आया तथा धमकी दी थी, जिसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को दी गई। सुमित का आरोप है कि ममता की हत्या की गई है। पुलिस ने उसके बयान पर देशराज, विक्रम, चंद्रपाल, जयंती व भमरौला जोगी निवासी नवीन के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-----------
शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान ममता के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी भी सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें