पलवल। धोखाधड़ी कर बैंक खातों से एटीएम द्वारा 85 हजार रुपये ठगने के दो मामले सामने आए है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी मदन ने दी शिकायत में कहा कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया था, वहां एक अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद था। जब उसने कार्ड लगाया तो पैसे नहीं निकले। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह उसके पैसे निकाल देगा, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके बाद दो बार में दस-दस हजार रुपये कर निकाल लिए। वहीं, एक अन्य मामले में नूंह के पापड़ी गांव निवासी जमशेद ने कहा कि उसका आईसीआईसीआई बैंक पलवल में खाता है। उसके खाते से फरीदाबाद निवासी राहुल नामक व्यक्ति के खाते में 64500 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए, जबकि पीड़ित उसको नहीं जानता है। संवाद