हथीन। विधायक प्रवीण डागर व सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिधूड़ी ने शुक्रवार को भुडेर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। गांव कानोली में 11 लाख रुपये से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते, 8 लाख 15 हजार से बनी स्कूल की चारदीवारी व डेढ़ लाख रुपये से पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य, गांव किशोरपुर में राजूपुर गांव से सारोली मंडकोला रोड तक लगभग 18 लाख रुपये से बने इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते, किशोरपुर से सारोली जैदांपुर रोड तक लगभग 19 लाख 95 हजार रुपये से बने इंटरलॉकिंग टायल रास्ते, 6 लाख 40 हजार रुपये से बनी श्मशान घाट की चारदिवार्री गांव दहलाका में आठ लाख रुपये से नवनिर्मित सामान्य चौपाल, लगभग दस लाख से दहलाका में पीडब्ल्यूडी रोड से पानी के बूस्टर तक जाने वाले रास्ते, पीडब्ल्यूडी रोड से शिव मंदिर तक 15 लाख रुपये से बने इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते व गहलब रोड स्थित शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, नरेंद्र सरपंच कानोली, श्यामवीर पूर्व सरपंच, पूरन सरपंच, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत, प्रधानाचार्या सत्यवती गहलोत, पालिका चेयरमैन सुमित राजपूत आदि मौजूद रहे।