पटाखा छोड़ने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान शुरू
होडल। थाना पुलिस ने शहर में बगैर लाइसेंस के पटाखा छोड़ने वाले बाइक चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामदयाल ने पत्रकारों को बताया कि वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। बाइक सवार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक से पटाखा छोड़कर लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों, कालोनियों, राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य स्थानों पर ऐसी बाइकों को जब्त करना शुरू कर दिया है। सदी वर्दी में पुलिस कर्मी चौराहों पर तैनात हैं तथा ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नम्बर प्लेट पर स्लोगन व जात लिखने वाले बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाएंगे। थाना प्रभारी ने शहर के आम लोगो से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस को सूचना दे और सतर्क रहें पुलिस का कर्तव्य सेवा सुरक्षा सहयोग को पूरा करने की है।
-