फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकौशल से 9 किलोग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकौशल एक्सप्रेस से 9 किलोग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन

पलवल। जीआरपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को महाकौशल एक्सप्रेस से चेकिंग के दौरान एक कट्टे में 9 किलोग्राम भरा हुआ गांजा बरामद किया है। जबकि आरोपी पुलिस को देख ट्रेन में ज्यादा भीड़ होने का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि समय - समय जीआरपी पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह भी करीब 10 बजे पलवल स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया गया। टीम में एएसआई बिजेन्दर , कुलदीप व सिपाई सुखपाल शामिल थे। उनकी टीम ने जब प्लेटफार्म नंबर चार पर मथुरा की तरफ से आई महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के साथ वाले जनरल डिब्बे में चेकिंग की गई। तो उन्हें जनरल डिब्बे में सीट के नीचे एक प्लास्टिक का कट्टा संदिग्ध हालत में रखा हुआ दिखाई दिया। जब उन्होंने सीट के नीचे रखे हुए कट्टे को चैक किया तो कट्टे से 9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब उन्होंने इसके बारे में लोगों से पूछना शुरू किया तो आरोपी ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें