दो विवाहिताओं से मारपीट, केस दर्ज
हथीन। थाना क्षेत्र की दो विवाहिताओं को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीना ने मुकदमा दर्ज कराया है कि तावडू स्थित उसके ससुराल वाले शादी के समय से ही अधिक दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया पति सुलमत, अन्य परिजनों सुंदर, कविता, निधि एवं हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा गांव स्वामीका निवासी पिंकी के बयान पर पति प्रकाश निवासी जुरहेड़ा जिला भरतपुर के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस मामले के जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो