फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल निर्माण के लिए हसनपुर में बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना पुल निर्माण के लिए हसनपुर में बाजार रहा बंद
विज्ञापन

- दोपहर बाद जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल
- शहीदों को श्रद्घांजलि देकर हड़ताल खत्म करने का लिया निर्णय
पलवल। यमुना पुल के निर्माण की मांग में एक फरवरी से चल रही यमुना संघर्ष समिति की भूख हड़ताल शनिवार को आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद समाप्त कर दी गई। भूख हड़ताल पर बैठे समिति के सदस्यों ने जूस पिलाकर और शहीदों को श्रद्घांजलि देकर हड़ताल खत्म की। इससे पहले सुबह भूख हड़ताल के समर्थन में हसनपुर शहर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
व्यापारियों ने खुलकर समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने तीन दिन तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया तथा सरकार से पुन निर्माण शुरू कराने की मांग की। इतना ही नहीं व्यापारियों व लोगों ने सरकार को लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दी। दोपहर बाद समिति के सदस्यों व शहर के लोगों की इस मामले को लेकर पंचायत हुई तथा आतंकवादी हमले में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए देश हित में फिलहाल हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे समिति के सदस्यों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में कहा गया कि हड़ताल अधिक देशहित है। उन्होंने पाकिस्तान के इस कारनामे की निंदा करते हुए, शहीदों को नमन किया। निर्णय लिया गया कि फिलहाल देश हित को ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल को खत्म किया जाए। पंचायत में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मांग की गई कि सरकार आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई ठोस लड़े, देश का हर नागरिक सरकार के साथ है। सैनिकों की मौत का बदला लिया जाए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इतना ही नहीं शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला। निर्णय लिया गया कि बाजार शनिवार को ही बंद रखा जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे पर आगे रणनीति बनाई जाएगी। उसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर फत्तेह नंबरदार महौली, रोहताश अच्छेजा, लाला कुंजबिहारी, चतर सब्जी वाले, डा. महेन्द्र, वीरेन्द्र शर्मा,नरेश मुद्गल, मुकेश वशिष्ट, काकू गोयल, सूरजभान मेंबर, लाला मेंबर, जय भगवान वर्मा, शोभित शर्मा आदि मौजूद रहें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें