आतंकवाद का पुतला फूंका
हथीन। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर हुए हमले के विरोध में उटावड के शहीद दादा बाहड़ चौक पर गुस्साए लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया। लोगों ने हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर मौलाना अरशद, आलम खान, आसू नंबरदार, समीम अहमद प्रधान, अनीस खान मेहरदीन, जाहिद, मुबारिक आसिफ, आमीन, जान मोहम्मद, साकिर समेत आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की हथीन इकाई ने लोक निर्माण विश्राम गृह में हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर इकाई के प्रधान मोहम्मद जकरिया, ओमप्रकाश, तेजराम, अब्दुल हमीद, दीन मोहम्मद, महाराम, ताहड़ सिंह, मांगेराम, सुन्दर लाल, डालचंद, नसरू एवं उदयसिंह आई मौजूद रहे।