फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस ने ट्रक से 61

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने ट्रक से 618 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को केएमपी टोल प्लाजा के समीम नाकाबंदी कर 618 पेटी शराब पकड़ी है। जिला पुलिस कप्तान विनोद कौशिक द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने के वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने बताया कि अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने केएमपी टोल प्लाजा के समीप ट्रक में अवैध रूप से भरकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने 618 पेटी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सदर थाने में कार्यरत अधिकारी जितेंद्र ने केएमपी पर नाका लगा दिया। तभी पुलिस से करीब 100 मीटर की दूरी पर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें से 7 हजार 416 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई जो कि कुल 618 पेटी बनती है। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कप्तान ने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें