फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण को लेकर बना तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में तोड़फोड़ से बना तनाव
विज्ञापन

-पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों से की मामले में उचित कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मोहल्ला इंद्रपुरी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी एक मस्जिद में तोड़फोड़ और अवैध निर्माण से तनाव की स्थिति बन गई। बोर्ड के अधिकारी ने इसकी शिकायत बोर्ड के आला अधिकारियों को भेजी है तथा थाना पुलिस को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बोर्ड के स्थानीय अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि मोहल्ला इंद्रपुरी में एक मस्जिद स्थित है, जो कि वक्फ बोर्ड की मलकियत है। मस्जिद में तोड़फोड़ कर पार्षद के पुत्र व एक अन्य व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। इससे झगड़ा होने की आशंका है। इसलिए उपरोक्त विषय पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अधिकारी ने बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद का कहना है कि इस मामले में शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस व प्रशासन कार्रवाई कर मामले को निपटाने का प्रयास करे। इसके चलते आपसी भाईचारा खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मामले में निष्पक्षता से जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें