फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घूरने का आरोप लगा किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घूरने का आरोप लगा चाकू से हमला
विज्ञापन

पलवल। तीन लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर महिला को घूरने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी वीरेंद्र के अनुसार पलवल के गांव आलापुर निवासी मोहर सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को एक महिला ने कहा कि वह उसे क्यों देख रहा है। उसके बाद पीड़ित अपनी पत्नी को साथ लेकर आरोप लगाने वाली महिला के घर पहुंचा और उस पर गलत आरोप लगाने की बात कही। इसी बात को लेकर उस महिला के पति सुंदर व उसके साथी सोनू व जीजा ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो
विज्ञापन

--------------------------
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
पलवल। घर में घुसकर 14 वर्षीय नाबालिग से तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार नाबालिग ने बताया कि गत पांच फरवरी को उसका भाई भूसा लेकर पलवल आया हुआ था और उसके पिता किसी काम से नूंह गए हुए थे। पीड़िता रात के समय करीब 9 बजे खाना खाकर छत पर टहल रही थी, तभी आरीफ, सकील व रहीद छत पर आ गए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें