फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में रही पूरी रौनक, जाम की भी बनी रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजारों में रही पूरी रौनक, जाम की भी बनी रही समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। धनतेरस के दिन पलवल जिले में सोमवार को बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीददारी को महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर बर्तनों व सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नए वाहन और नए उपकरणों की खरीद अधिक होती है। त्यौहार पर बाजारों में रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।

बर्तनों और दुपहिया वाहनों की हुई जमकर खरीदारी
बाजारों में जहां लोग बर्तन और चांदी के आभूषण व चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदने में लगे रहे, वहीं दुपहिया वाहनों की भी बिक्री खूब हुई। बर्तनों की खरीद को इस त्यौहार पर अहम माना जाता है, इस कारण बर्तनों की बिक्री करने वालों की ज्यादा भीड़ थी। इनके अलावा दिवाली पूजन के लिए कलेेंडर, मिट्टी की मूर्तियां व अन्य सामान के साथ-साथ घरों को सजाने वाले आर्टिफिशियल फूल व अन्य सजावट का सामान भी जमकर बिका।
विज्ञापन


होडल और हथीन में भी हुई खूब बिक्री
होडल व हथीन के बाजारों में धनतेरस के अवसर पर जमकर खरीददारी की गई। लोग बर्तनों व अन्य सामान को खरीदने में लगे रहे। सोमवार का दिन होने के बावजूद बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ नजर आने लगी थी। शहर के मुख्य बाजारों में मिठाई, परचून, खील, खिलोना, बर्तन, कपडे़, सर्राफा की दुकानों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक शॉप व दुपहिया वाहनों के शोरूमों पर पूरा दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

लगा रहा पूरे दिन बाजारों में जाम
प्रशासन के दिवाली पर्व पर अतिक्रमण हटाने के दावे पूरी तरह से फेल नजर आए तथा अतिक्रमण के कारण बाजारों में जाम लगा रहा। बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामान को बाहर सड़कों तक पर लगाने के कारण पूरी तरह से अतिक्रमण रहा। उसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को लगने वाले इस जाम के कारण बेहद परेशानी का सामान करना पड़ा। लोग बाजार में घुसने के बाद एक-एक घंटे तक बाजारों में से खरीददारी करने के बाद भी निकल नहीं पाए।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम
होडल के डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि होडल के बाजारों में यातायात व्यवस्था को ठीक रखने व त्यौहार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी। महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटियां थीं। वहीं पलवल के बाजारों में भी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें