फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर हुई गेट बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर हुई गेट बैठकें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सर्व कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 10 सितंबर को किए जाने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर संघ की जिला इकाई द्वारा विभिन्न सरकारी विभाग कार्यालयों पर जाकर गेट बैठकें की गईं। बैठकों में कर्मचारियों से 10 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चंडीगढ़ विधानसभा घेराव में पहुंचने की अपील की गई। बैठकों की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद ने की। संघ के मुख्य संगठन सचिव व पी.डब्ल्यू. डी.मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय प्रधान विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सरकार से कर्मचारी नेता कई बार मिलकर एक्ट बनाने की अपील कर चुके हैं, लेकिन सरकार तैयार होने के बाद अब मुकर रही है। सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि विधानसभा में एक्ट बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया तो प्रदेश के हजारों कर्मचारी विधानसभा घेराव के लिए चंडीगढ़ कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को पूरा जल्द से जल्द किया जाए। गेट बैठकों को जिला प्रधान रमेश चन्द, जिला सचिव बनवारीलाल, केशियर देवीसिंह सहजवाल ,ब्लॉक सचिव योगेश शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान दरियाव सिंह ,जिला प्रधान राकेश तंवर, बिजली यूनिट प्रधान राजेश शर्मा, पब्लिक हेल्थ के ब्रांच प्रधान बालकिशन शर्मा, सिंचाई के ब्रांच प्रधान सतपाल, आईटीआई के प्रधान राकेश कुमार, एम. पी.एच.डब्ल्यू की प्रधान सुमन रावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें