सरपंच पति पर एक और मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। मुंडकटी पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही पुलिस ने एक दलित महिला की शिकायत पर सरपंच पति के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी मौजीराम ने बताया कि गांव सेवली निवासी पवन ने गत माह में शिकायत दी थी कि 19 जून को उसकी मां सुक्कन अपने प्लॉट में काम करने गई थी, तभी बीरेंद्र रास्ते मे खड़ा था और उनके प्लाट की तरफ जबरदस्ती रास्ते को बढ़ा रहा था। जब उसकी मां ने उसे रोकना चाहा तो बिरेन्द्र ने वहां आकर उसकी मां के साथ धक्का मुक्की कर बदसलूकी की। पुलिस ने इस मामले में सरपंच पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव की सरपंच मंजू देवी ने अपने पति के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया है।