फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से सैनिक की मौत
विज्ञापन

हथीन। हथीन उपमंडल के गांव रीबड़ निवासी सैनिक बलजीत की ड्यूटी के दौरान कथित रूप से बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। आर्मी की तरफ से मृतक के परिजनों के पास सूचना आ गई है परंतु प्रशासनिक अधिकारियों के पास अभी तक इसकी सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय बलजीत की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। वह टैम्परेरी ड्यूटी के रूप में राजस्थान के श्रीगंगानगर कैंट में गया हुआ था वहां उसकी बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सैनिक बलजीत आतंकवादियों के खिलाफ किए गए कई ऑपरेशन में शामिल रहा था। देश भक्ति की भावना उसमें कूट-कूटकर भरी हुई थी। मृतक के पिता बाबूलाल के मुताबिक अभी तक पार्थिव शरीर गांव में नहीं पहुंचा है।

बिना लाईसेंस नशीली दवाईयां बेचता पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। बिना लाईसेंस के एक युवक नशीली दवाईयां एवं अन्य एलोपैथिक दवाइयां बेच रहा था। मुखबिर खास की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एवं स्पेशल स्टाफ के दस्ते ने छापा मारकर उसे रंगे हाथों धर-दबोचा। आरोपी के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि पलवल जिले के सीएमओ के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग के दस्ते ने हथीन केनरा बैंक के निकट एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान एक नशीली दवा ऑनरेक्स की दो बोतलें मिलीं तथा मेडिकल स्टोर संचालक के पास कोई परमिट एवं दवा बेचने का लाईसेंस भी नहीं मिला। ड्रग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने एलोपेथी की 25 प्रकार की दवाईयां मौके से बरामद कीं और अपने कब्जे में ले लीं। इसके अतिरिक्त नशीली दवाई की दो बोतलें भी बरामद कर लीं। स्पेशल स्टाफ पलवल के सबइंस्पेक्टर रमेश ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विरेंद सिंह निवासी जनाचौली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 गौवंश को मुक्त कराया
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने एक ट्रक से 24 गौवंश को मुक्त कराया है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की तथा ट्रक को रुकवाया। ट्रक ड्राईवर और अन्य साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए। ट्रक से 24 गौवंश मुक्त कराई गईं हैं। आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें