कारना गांव में रोपे गए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो, पलवल।
पलवल। ग्राम पंचायत कारना द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत गांव में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। सरपंच हरिकिशन तंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फलदार व छायादार पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सरपंच हरिकिशन तंवर ने बताया कि पेड़-पौधों के बिना जीवन असंभव है। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांव में अब तक करीब 900 पौधे लगाए जा चुके हैं और 15 दिनों में 2200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर बुद्धि राम, नत्थूराम, गंगोली, वीर सिंह, रतीराम, बलराज, ललित लौकी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई की ओर से अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में एतिहासिक गांधी सेवाश्रम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य हरेंद्र पाल सिंह व गांधी सेवाश्रम के प्रधान देवीचरण मगंला ने लोगाें को संबोधित किया।