फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने दी महिलाओं को मातृत्व सुरक्षा दिवस की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल सर्जन ने दी महिलाओं को मातृत्व सुरक्षा दिवस की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल,। स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुषमा चौधरी और सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को पीएचसी रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु परामर्श दिया और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मातृत्व सुरक्षा दिवस कार्यक्रम जिले के करीब 20 सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी चलाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत जिले में लगभग 1285 महिलाओं की जांच की गई। सभी महिलाओं की पूर्ण रुप से जांच एएनसी चेकअप, लैब जांच और साथ-साथ अल्ट्रासाउंड के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल पलवल में रेफर किया गया। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को जिला अस्पताल में सुझाव परामर्श हेतु भेजा गया ताकि प्रसव में किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल ना आए। कार्यक्रम में प्रत्येक गर्भवती महिला के खानपान व बैठने की उचित व्यवस्था की गई।

कीड़ों की रोकथाम की जानकारी दी
पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक विरेंद्र देव आर्य की अध्यक्षता में जिला के गांव पृथला में एक खण्ड स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन किसान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 410 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मख्य अतिथि के रूप में मेहरचन्द गहलौत वाईस चैयरमैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डा विरेन्द्र देव आर्य ने मेले में उपस्थित किसानों से आह्वान किया कि किसान फसल कटाई के बाद फसल के अवशेष न जलाएं। शिविर में उपमण्डल कृषि अधिकारी ने कपास की फसल में लगने वाली विभिन्न बीमारी व कीड़ों की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सुरेशपाल बराड ने खरीफ फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में बताया। प्रोजेक्ट अधिकारी मनोहरलाल ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मे किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर महेशचन्द गुप्ता, तकनीकी सहायक मुख्तयार सिंह, नवीन डागर, कृषि विकास अधिकरी रविन्द्र रेडू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें