फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व बेटों की पिटाई से घायल महिला की मौत, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति और बेटों की पिटाई से महिला की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गत सप्ताह एक महिला के साथ उसके बेटों और पति द्वारा की गई मारपीट से घायल महिला की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई । होडल थाना पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पति और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद निवासी जानकी पत्नी मंगल ने दी शिकायत में कहा कि उसने 25 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी पप्पू पुत्र नारायण निवासी होडल के युवक से की थी। महिला ने बताया कि काफी समय से उनका दामाद पप्पू उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। महिला ने बताया कि 17 जुलाई को उसके पति और बच्चों ने इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गई। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान पर महिला के पति और बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें