फोटो स्टूडियो में सट्टा लगाते एक गिरफ्तार
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने यहां थाना क्षेत्र में एक फोटो स्टूडियो में सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1760 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि यहां एक फोटो स्टूडियो में कुछ युवक सट्टा लगाने का काम करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर एक ग्राहक बनाकर 100 रुपये का सट्टा लगाने के लिए भेज दिया। जैसे ही ग्राहक द्वारा सट्टे का नंबर बुक किया तो पुलिस ने मौके पर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला से की मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। गांव अटोहा में एक महिला के साथ तीन युवकों ने लाठी डंडो से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजबीर के अनुसार गांव अटोहा निवासी कृष्णपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत छह जुलाई गांव में वीरेंद्र पुत्र हरदयाल, वीरपाल पुत्र मदनलाल और ऋषिपाल पुत्र हरदयाल ने उसकी मां सोमोता पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। जब वह और उसके ताऊ का लड़का जयवीर उन्हें बचाने के लिए गए तो उक्त युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।