फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नूंह में 81,520 दावा-आपत्ति प्राप्त, 74,350 फॉर्म मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- डीईओ एवं ईआरओ के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआ) के तहत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा ए. श्रीनिवास की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि नूंह जिले में फॉर्म-6, 7 एवं 8 के कुल 81,520 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नूंह विधानसभा क्षेत्र से 27,021, फिरोजपुर-झिरका से 26,478 और पुन्हाना से 28,021 फॉर्म शामिल हैं। इनमें से 74,350 फॉर्म स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 1,656 फॉर्म अस्वीकृत हुए हैं। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। जिले में अब तक 1,04,752 नोटिसों की सुनवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

फॉर्म-6 के तहत नए मतदाताओं के कुल 4,442 आवेदन मिले हैं। इनमें नूंह से 1,302, फिरोजपुर-झिरका से 1,801 और पुन्हाना से 1,339 आवेदन शामिल हैं। बैठक में 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित विशेष अभियानों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें