संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समाजसेविका नवीन रोहल्ला के कार्यालय पर संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने की। कार्यक्रम में संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए फरीदाबाद के अटाली गांव के फौजी संदीप के शहीद होने की सूचना मिलने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्षद लखन सिंह, सत्यवीर सहित सैकड़ों लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जवाहर सिंह सौरोत ने कहा कि संत रविदास ने कहा कि मेरा मन चंगा तो खटोटे में गंगा ठीक उसी प्रकार लोगों को पवित्र रख कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली बुराइयों और कुरुतियों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया था। देश के महान समाज सुधारक संत रविदास के दिखाए हुए भक्ति के मार्ग पर चलते हुए सत्य का पालन करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति और सेवा है। ब्यूरो