लघु सचिवालस से बाइक चोरी
होडल। लघु सचिवालय में डीएसपी कार्यालय के निकट बुधवार को चोर बाइक उठाकर रफूचक्कर हो गए। बाइक मालिक बिजली विभाग में कार्यरत शेर सिंह नामक है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में आयोजित मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचा था। शेर सिंह अपनी बाइक को कार्यालय से नीचे मैदान में खड़ी करके गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने बाइक चोरी के मामले की शिकायत एसडीएम को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।