केएमपी पर सड़क दुघर्टना में एक की मौत
हथीन। केएमपी रोड पर गांव स्यारौली के निकट हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडकोला पुलिस चौकी के प्रभारी मोहम्मद इदरीश ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर के गांव खेड़ी निवासी मुकेश शर्मा अपनी कंपनी के एक कंटेनर में केएमपी से गुजर रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारदी। इस दुघर्टना में मुकेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष थी। मृतक के भाई नरेश कुमार के बयान पर हथीन थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी भोजदत्त ने बताया कि आरोपी ड्राइवर का ट्रक नंबर मिल गया है और उसकी खोज की जा रही है। मृतक मुकेश शर्मा की लाश का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है।