फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काम पर आने वाले कर्मचारी के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से काम पर लौटेंगे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन

-18वें दिन होईकोर्ट के दखल बाद खत्म की हड़ताल
पलवल। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। 17वें दिन कर्मचारियों ने ब्राह्मण धर्मशाला में बैठकर धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि वह सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। हालांकि हाईकोर्ट के दखल के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म करने का आश्वासन दिया है।
वहीं शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से परिवहन निगम द्वारा उन्हें आदेश जारी कर दिए गए हैं कि या तो हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नौकरी पर वापिस आ जाएं, नहीं तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। निगम ने कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों पर अभी एस्मा नहीं लगाया गया, यदि वह शनिवार से नौकरी पर आ जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं कर्मचारी नेताओं ने भी कर्मचारियों पर सरकार के आगे न झुकने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस व प्रशासन शुक्रवार को पूरे दिन बस अड्डा परिसर में डटा रहा तथा रोडवेज की बसों का संचालन कराने में लगा रहा। पुलिस का गुप्तचर विभाग कर्मचारियों की हड़ताल पर पैनी नजर रखे हुए है। हालांकि हड़ताल के कारण लोगों को भी निजी बसों व अवैध वाहनों और तिपहियों में सफर करना पड़ा। इस दौरान शुक्रवार को सुभाष लांबा व उनके साथी कर्मचारी नेताओं ने बिजली निगम के डिवीजन ऑफिस पर बिजली कर्मचारियों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। प्रधान राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कर्मचारी सभा में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के प्रधान सुरेश राठी, सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान रमेश चंद्र, सचिव बनवारी लाल व कोषाध्यक्ष देवी सिंह सहजवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी किसी भी सूरत में रोडवेज का निजीकरण सहन नहीं करेगा। जनता के सहयोग एवं समर्थन से रोडवेज की कोई भी बस किलोमीटर स्कीम के तहत नहीं आने दी जाएगी। चार नवंबर को जींद में निजीकरण भगाओ, रोडवेज बताओ रैली का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

रोडवेज के प्रबंधक लाजपत राय का कहना है कि बसों का संचालन अच्छे तरीके से कराया जा रहा है। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। सरकार की हिदायत के अनुसार जो कर्मचारी आज ही हड़ताल छोड़कर काम पर आए जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


रोडवेज यूनियन के प्रधान गंगा राम ने बताया कि तालमेल कमेटी के नेताओं के आदेश नहीं आए हैं, जैसे ही उनके आदेश आएंगे उनकी पालना की जाएगी। उन्हें रात दस बजे तक इंतजार करने की जानकारी दी गई है। जैसा कमेटी का आदेश होगा उसकी पालना ही जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें