सरपंच पति पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक होटल में सरपंच पति द्वारा एक महिला को ले जाकर उसके साथ मारपीट कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर नामजद सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक 33 वर्षीय पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति के गांव हिदायतपुर निवासी सरपंच पति अतर सिंह पर रुपये थे। पीड़िता के पति ने अतरसिंह को फोन किया और अपने रुपये मांगे तो अतरसिंह ने कहा कि वह शहर आगरा चौक पर है। पीड़िता के पति ने अपनी पत्नी को रुपये लेने के लिए आगरा चौक पर अतरसिंह के पास भेजा। जब पीड़िता अतर सिंह के पास पहुंची तो वह बाइक पर सवार था और कहा कि मेरे साथ बाइक पर बैठ जाओ गांव चलकर में तुम्हें रुपये दे दूंगा। पीड़िता अतरसिंह के साथ बाइक पर बैठ गई। अतरसिंह बाइक पर पीड़िता को लेकर होटल हाईवे पर पहुंचा और कहा मुझे यहां पर कुछ काम है तुम होटल के कमरे में बैठ जाओ। अतरसिंह के कहने पर पीड़िता होटल के कमरे में बैठ गई। थोड़ी देर बाद अतरसिंह आया और कमरे की कुंदी बंद कर दी। अतरसिंह ने जबरन पीड़िता को अपनी हवश का शिकार बनाया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर अतरसिंह ने उसके साथ मारपीट भी की और वहां से चला गया। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती अपने पति को बताई। पीड़िता ने अपने पति की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जुआ खेेलते गिरफ्तार
पलवल। शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ रुपये भी बरामद किए हैं। जांच अधिकारी विरेंद्र के अनुसार उन्होंने पलवल के खेलकलां मोहल्ला निवासी नरेंद्र को जुआ खेलते मोहल्ले से ही गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक हजार 110 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।