फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने दिए जिले में स्वतँत्रता दिवस पर सुरक्षा के इंतजाम करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने दिए जिले में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के इंतजाम करने के आदेश
विज्ञापन

-जिले की सीमाओं को सील करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। दक्षिणी हरियाणा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्रीकांत जाघव ने रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जाएं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि जिले की सीमाओं को इस कदर सील किया जाए कि हर आने-जाने वाले पर पुलिस की नजर रहे। पुलिस महानिरीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर चौराहे पर पुलिस कर्मचारी नियुक्त करने के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर किसी तरह की कोई वारदात न हो, इसके लिए जिलों में स्थित होटल, ढाबों, सराय, धर्मशालाओं के अलावा रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पूरी निगरानी करने के भी आदेश दिए हैं। संदिग्ध व्यक्ति पर भी पूरी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश मिलने के बाद जिला पुलिस कप्तान ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु नजर आए या फिर कोई संदिग्ध सूचना मिले तो वे तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर सूचित करें। वहीं जिले में मंगलवार से निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है। मंगलवार की देर शाम के बाद जिले में स्थित सभी शराब के ठेके और बार बंद करा दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को कोई भी शराब का ठेका खुला मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें