फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में एक लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्त छूटी बराबरी पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुश्ती दंगल में एक लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती छूटी बराबरी पर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाली तीज के अवसर पर शहर के तीजों वाले मंदिर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती घोड़ी गांव के पहलवान संजय और पंजाब के पहलवान विक्रम गोटिया के बीच बराबरी पर छूटी। वहीं 51 हजार रुपये की कुश्ती भी माहौली (दिल्ली) के पहलवान विक्रम जानू और जसराम अखाड़ा के पहलवान शमशाद के बीच बराबरी पर रही। दंगल में ज्यादातर कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

दंगल में हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब तक के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने जोर दिखाए। दंगल में 31 हजार रुपये की तीसरी बड़ी कुश्ती सोनीपत के पहलवान मोहित व समुंद्र का अखाड़ा पलवल के पहलवान नरेश के बीच बराबरी पर रही। 21 हजार रुपये की कुश्ती समुंद्र अखाड़ा पलवल के पहलवान ताज ने दिल्ली के पहलवान सोनू को पछाड़कर जीत ली। 11 हजार, 5100, 2100 व 1100 से लेकर 51 रुपये तक की कराई गई। दंगल कमेटी ने सभी पहलवानों का सम्मान कर उन्हें नगद इनाम दिए। दंगल में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला थे। विशिष्ठ अतिथि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य डॉ. हरेंद्रपाल राणा, इनेलो नेता बिजेंद्र चादंहट, रतन सिंह सौरोत, भाजपा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मनोज उर्फ रणबीर थे। दंगल में पप्पू प्रधान, राम सिंह, जय सिंह, अजीज कुरैसी, जय भगवान, अमरचंद, ठाकुर नरेश, संजय, देवन, जेपी पाठक व बिजेंद्र पाठक सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें