फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: होडल में 67.74, हथीन में 67.20 प्रतिशत व पलवल में 68.09 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 06 Oct 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- पलवल और हथीन में कुछ जगह पर 20 से 25 मिनट तक बंद रही ईवीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उमस भरी गर्मी के बीच जिले में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वर्ष 2019 में जिले में जहां मतदान 73 प्रतिशत रहा था। वहीं, इस बार जिले में मतदान प्रतिशत कम रहा। शाम पांच बजे तक पलवल विधानसभा में 68.09 प्रतिशत, हथीन में 67.20 प्रतिशत और होडल में मतदान शाम पांच बजे तक 67.74 प्रतिशत रहा है। मतदान के दौरान गांव बाता सहित कई मतदान केंद्रों में ईवीएम में कमी आने के चलते 20 से 25 मिनट तक मतदान रुका रहा। जिसकी मतदाताओं ने शिकायत की। बाद में ईवीएम ठीक करा मतदान शुरू कराया गया। इसके अलावा किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की दिक्कत और विवाद की शिकायत नहीं मिली।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान के शुरू होने के समय मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्रों पर काफी नजर आई। सुबह नौ बजे तक होडल में मात्र 13.73 प्रतिशत, हथीन में 9.70 प्रतिशत और पलवल में 14.21 प्रतिशत था। उसके बाद मतदाताओं की कमी को देखते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदाताओं को घरों से निकालना शुरू किया और 11 बजे के बाद मतदान होडल में 28.21, पलवल में 30.02 और हथीन में 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक बजे तक मतदान प्रतिशत पलवल में 33.02, होडल में 32.05 और हथीन में 34.06 पर पहुंच गया। उसके बाद मतदान लगातार बढ़ता चला गया। सांय तीन बजे मतदान पलवल में 54.9 प्रतिशत, होडल में 55.1 प्रतिशत तथा हथीन में 53.2 प्रतिशत हुआ। वहां शाम पांच बजे तक मतदान पलवल में 68.09 प्रतिशत, होडल में 67.74 प्रतिशत तथा हथीन में 67.20 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। कई मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया धीमी चलने के कारण एक-एक घंटा मतदाताओं को लाइनों में लगे रहना पड़ा। हालांकि प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्था के तहत मतदान कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने आराम से मतदान कराया। मतदान केंद्रों पर इस बार ईवीएम खराब होने की भी शिकायतें कम ही मिलीं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात था। मतदान करने वालों को केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिए जा रहे थे। प्रत्याशियों के समर्थक केंद्रों के बाहर बैठे मतदाताओं की पर्ची बनाकर उन्हें मतदान कराने में सहयोग करते नजर आए। वहीं रेडक्रास एवं समाजसेवी संस्थाओं के लगाए गए स्वयंसेवक मतदाताओं को खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सहायता करते नजर आए। मतदान केंद्रों पानी शौचालयों की पूरी व्यवस्था नहीं थी। दिव्यांगों के लिए व्हीलर चेयर के भी इंतजाम भी काफी कम थे।

होडल में शांतिपूर्ण रहा मतदान

होडल। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शहर के गांवों किसी भी बूथ पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो काम की प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद मतदान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई। मतदान धीमा होने का कारण नवरात्रों के और खेतों में धान और कपास की फसल बताया गया है। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के अलावा गांवों के मतदान केंद्रों पर भी मतदान के प्रति उत्साह अधिक देखा गया। यहां मोहल्ले की महिलाएं एकत्रित होकर अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचीं।
तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें खराब हुईं

हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। इस कारण मतदान प्रभावित हुआ। हथीन शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब हो गई। आधा घंटा तक मतदान प्रभावित रहा। इसी प्रकार अंधरोला एवं मोहदमका के मतदान केंद्र पर भी इवीएम मशीनें खराब हो गईं। इस कारण एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। हथीन के निर्वाचन अधिकारी सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही सभी स्थानों पर नई मशीनें लगा दी गईं। अन्य स्थानों पर मतदान ठीक व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


वर्जनजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी तथा राजनीतिक दलों का भी सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। उसके लिए जिले के सभी मतदाता भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें