भाजपा ने दिया आतंकवाद के खिलाफ धरना
पलवल भाजपा की जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार को आतंकवाद के खिलाफ बस अड्डा परिसर में धरना दिया गया। तीन घंटे तक चले इस धरने में भाजपा नेता डटे रहे। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा सरकार से मांग की गई कि अब आतंकवाद का खात्मा हो। धरने का संचालन जिला भाजपा महासचिव पवन अग्रवाल ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने की। धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि आतंकवादियों की यह कायराना हरकत है। उन्होंने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल,पूर्व विधायक राम रतन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गुप्ता, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन हरिप्रकाश गौतम, कर्नल राजेंद्र रावत, गंगा लाल गोयल, मुकेश राणा, पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शर्मा, कंवर रामबाबू ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।