फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर से बरामद हुई चोरी की तीन बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पचानका में चोर पकड़ा गया, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने गांव पचानका के पास नाकाबंदी कर एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। दस्ते के प्रभारी इलियास खां ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फरीद नामक युवक चोरी की बाइक के साथ अपनी बुआ के घर रूपडाका जा रहा है। इस आधार पर नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान जैसे ही बाइक सवार को रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिस दस्ते ने पीछा कर उसे धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गांव खेडा थाना पुन्हाना जिला नूंह निवासी फरीद बताया। उसने स्वीकार किया कि यह चोरी की बाइक है। पूछताछ में बताया कि दो अन्य चोरी की बाइक उसने अपने गांव खेडा में छुपाई है। उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक भी बरामद कर ली गई। आरोपी को सोमवार को सिविल कोर्ट में पेश में किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें