फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश से लाखों रूपये के चोरी के वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश की निशानदेही पर लाखों के चोरी के वाहन बरामद
विज्ञापन

हथीन। कुख्यात सल्ली गैंग के बदमाश मुस्ताक उर्फ हुकड़ी से रिमांड के दौरान वाहन चोर निरोधक दस्ते ने पलवल से चुराई गयी डिस्कवर बाइक, एक होंडा सिटी कार, एक होंडा अमेज कार, एक सेंट्रो कार, एक पिकअप और सात किलो लोहे की सरिया बरामद की है। वाहन चोर निरोधक दस्ते के इंचार्ज ने बताया कि यह बरामदगी मुस्ताक के पैतृक गांव खिल्लूका से हुई है। बदमाश ने चोरी के वाहनों को वहीं छिपाया हुआ था और बेचने के प्रयास में था। सब-इंस्पेक्टर इलियास खां ने बताया पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पलवल, यूपी, दिल्ली, राजस्थान एवं हरियाणा से दर्जनों गाड़ियां चोरी कर विभिन्न स्थानों पर बेची है। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने संबंधित थानों को इस बारे में सूचित कर दिया है। आरोपी को सोमवार को सिविल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें