फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोराका में गेहूं के खेतों में टूटी मिली एटीएम मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोराका में गेहूं के खेतों में टूटी मिला एटीएम
विज्ञापन

- जांच के बाद पता चला मथुरा के छाता थानांतर्गत अकबरपुर गांव से ओरियंटल बैंक का एटीएम तोड़कर ले गए थे बदमाश
- छाता पुलिस ने होडल पुलिस की जानकारी पर आ मशीन को लिया कब्जे में
- बताया गया कि मशीन में थे आठ लाख रुपये
होडल। गांव बोराका के पास खेतों में अज्ञात बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की एटीएम मशीन को तोड़कर फेंक गए । शुक्रवार को गांव के किसानों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह भारी पुलिस दल के साथ मौके के पर पहुंच गए। उन्होंने मशीन को कब्जे में लेकर इसकी सूचना आस पास के लगते थानों को दी। जांच के बाद पता चला कि एटीएम यूपी मथुरा जिले के गांव अकबरपुर के बैंक शाखा का है। इसकी सूचना मिलते ही सीओ छाता पहुंच गए और होडल पुलिस ने क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के गांव बोराका के पंचायत की जमीन में गेहूं की फसल में एटीएम पड़े होने की सूचना मिला। इसके बाद इस बात की सूचना होडल सीमा से लगते थानों में दी गई । पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर यूपी के मथुरा जिले के छाता पुलिस सीओ जगदीश चंद्र कालीरमण अपने दल के साथ पहुंच गए और होडल पुलिस से मशीन के बारे जानकारी ली । सीओ छाता ने बताया कि यह एटीएम मशीन उनके थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर की ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स की है। इसे बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ लिया था। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक ने शिकायत दी है। तोड़ी गई एटीएम मशीन में लगभग आठ लाख रुपये की राशि थी, इसे बदमाश तोड़कर फरार हो गए है । उत्तर प्रदेश की छाता पुलिस ने टूटी एटीएम मशीन को कब्जे में लेने के बाद होडल पुलिस से आसपास इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की शिनाख्त कराने में सहयोग मांगा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मशीन मिलने के बाद पुलिस टीम को इस बारे में जांच करने में लगा दिया है कि बदमाश आसपास के तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बदमाश जिले व आसपास के हुए तो पुलिस द्वारा जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें