फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का शटर तोड़ चोर ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक का शटर तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन

पलवल। को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा के शटर का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। हालांकि चोरों ने तिजोरी का हैंडल तोड़ा, लेकिन वह नकदी नहीं निकाल पाए। कैंप थाना पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जमशेद ने बताया कि कोआपरेटिव बैंक की शाखा के मैनेजर सुभाष चंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल शाखा में प्रतिदिन की तरह की 22 नवंबर को बैंक बंद करके घर चले गए थे। 24 नवंबर की सुबह जब बैंक में आए तो उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। अंदर से शीशे भी टूटे हुए हैं। इसके अलावा बैंक से दो बैटरी, एक यूपीएस व कनेक्टिविटी उपकरण गायब हैं। बैंक में तिजोरी का हैंडल भी टूटा हुआ मिला, हालांकि नकदी गायब नहीं थी। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो

जुआ खेलते गिरफ्तार
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को जुआ खेलते व दूसरे को सट्टा खाईवाली में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हजार 60 रुपये की नकदी बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि उनकी टीम ने शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा कालोनी निवासी नरेश को मीट मार्केट से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक हजार 80 रुपये बरामद किए हैं, इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बामनीखेड़ा निवासी जगदीश को सट्टा खाईवाली करते गांव से ही गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक हजार 980 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार से की मारपीट
पलवल। एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति को दुकानदार ने दुकान निकाल दिया तो व्यक्ति ने दुकानदार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पातली कलां निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बस स्टैंड के नजदीक प्रिटिंग प्रेस की दुकान है। 25 नवंबर को गोलू शराब के नशे में दुकान के अंदर आया। गोलू को नशे में धुत देख सतपाल ने उसे दुकान से बाहर निकाल दिया। इसी बात पर गोलू ने सतपाल के साथ मारपीट की। झगड़ा होता देख पड़ोसी दुकान संचालक गांव जवां (फरीदाबाद) निवासी जगत सिंह ने दोनों का बीच-बचाव करा दिया। इसी दौरान गोलू ने जगत के साथ भी मारपीट की और जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें