फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ट्रैक्टर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ट्रैक्टर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर गांव सराय के पास एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई और कार में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार होडल की पाडवन कॉलोनी निवासी रमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह राज मिस्त्री का कार्य करता है। गत 16 अक्तूबर की रात को करीब साढ़े दस बजे रमेश, बाबू व रवि होडल निवासी देवकरण की कार में सवार होकर पलवल से होडल जा रहे थे। जब कार गांव सराय के पास पहुंची तो सामने चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को बगैर कोई संदेश दिए साइड में दबा दिया जिससे देवकरण की कार ट्रैक्टर से जा टकराई। जिससे कार में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्राली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों घायलो को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने रमेश व देवकरण की हालात को गंभीर देखते हुए नल्लहड़ के लिए रेफर कर दिया। नल्लहड़ जाते समय रास्ते में देवकरण की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित रमेश की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो

समिति का रिकार्ड व सामान खुर्दबुर्द करने पर मामला दर्ज
पलवल। धतीर जनता दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के पूर्व चैयरमेन व पूर्व सचिव द्वारा रिकार्ड को खुर्दबुर्द करने व किसी प्रकार कोई रिकार्ड उच्च कार्यालय में जमा नहीं कराने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने सहायक प्रबंधक की शिकायत पर नामजद दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्णलाल के अनुसार सहायक प्रबंधक जीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2004 से वर्ष 2018 तक समिति दूध खरीद रजिस्टर, दस रोजा रजिस्टर, अदायगी रजिस्टर, कार्यवाई रजिस्टर, कैश बुक, स्टाक रजिस्टर, जरनल लैजर, बोनस वितरण रजिस्टर, मैम्बर रजिस्टर, रसीद बुक, बैंक पास बुक, चैक बुक काउंटर फाइल, खर्चे के समस्त बिल, समिति आडिट रिपोर्ट के अनुसार समिति द्वारा खरीदा गया फर्नीचर, स्टाक मशीन (मिल्क एनालाईजर सैट व एक कुर्सी को छोड़) आदि सामान समिति भवन में नहीं पाया गया और समिति का सारा सामान खुर्द-बुर्द कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2005 से वर्ष 2017 तक एक लाख 87 हजार 211 रुपये व 52 पैसे दुध उप्तपादकों को बोनस वितरण के लिए समिति के खाते से निकाल गए। लेकिन उसकी कोई रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि यह सारा गबन समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह व पूर्व सचिव अजीत सिंह द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 वर्षीय महिला को पेप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई राजमा के अनुसार एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव मंडोली निवासी महेंद्र पलवल के एक गांव में रहता है। पीड़िता 1500 रुपये महीने के हिसाब से महेंद्र का खाना बनाती थी जिससे उसकी जान-पहचान महेंद्र से हो गई। गत 12 अक्तूबर महेंद्र पीड़िता के घर आया जिसके हाथ में पेप्सी थी। महेंद्र ने पीड़िता को पेप्सी पिलाई। पेप्सी पीने के बाद पीड़िता को होश नहीं रहा। उसी दौरान महेंद्र ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने जब महेंद्र का विरोध किया तो उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें