फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए दिया डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए दिया डीसी को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पशु पक्षी कष्ट निवारण समिति की जिला इकाई का एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा से मिला। शिष्टमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर शहर में आबादी वाले क्षेत्रों में चल रही अवैध रूप से मीट व अंडों दुकानों केे बंद करा मीट मार्केट में स्थानांतरित कराने की मांग की। समिति के संयोजक महात्मा श्रद्धानन्द ने बताया कि जवाहर नगर,सोहना रोड,किठवाड़ी रोड,अलालवपुर रोड,सब्जी मण्डी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी रोड आदि स्थानोंपर मांस बिक्रेता सभी नियमों का उल्लंघन करके आबादी क्षेत्र में खुल्लम खुल्ला मूक प्राणियों का वध करके मांस व अण्डे बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांस बिक्रेता 1960 में बने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। उन्होंने बताया कि इस बारे में पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि इन दुकानों को बंद कराया जाए। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार हर तरह की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। इस मौके पर नारायण सिंह आर्य, राजपाल दहिया, सुमेर सिंह चौहान, चन्द्रपाल आर्य, बुधराम तेवतिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें