फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला उपायुक्त डॉ.मनीराम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उपप्रधान सुमन रावत ने ज्ञापन में कच्चे कर्मचारियों के लिए स्थायी सेवा सुरक्षा का अध्यादेश लाने और उसमें एनएचएम कर्मचारियों को भी शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में करीब 13 हजार एनएचएम कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और उनकी मेहनत के कारण प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कई पुरस्कार जीत चुका है। ज्ञापन देने वालों में नेपाल डागर, राजेश सेजवाल, नरवीर, जितेंद्र तेवतिया, विकास देशवाल, योगेश, विकास तेवतिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन

--------
पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र औरंगाबाद में वन महोत्सव मनाया गया। एसएमओ डॉ.अतुल कुमार चौधरी की देखरेख में चिकित्सकों व स्टाफ ने केंद्र परिसर में 55 औषधीय पौधे रोपे। इस मौके पर डॉ.रूप कुमार, डॉ.पंकज राज, डॉ.अजय सिसोदिया, सुमन, आशीष आदि ने पौधों की उपयोगिता व लाभ बताए। स्टॉफ को पौधों की देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें