हसनपुर में मलेरिया के मिले तीन केस, छिड़काव शुरू
पलवल। हसनपुर में मलेरिया के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर मार दवा का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारी लोगों को भी इस बारे में जागरूक कर रहे हैँ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होडल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में मच्छरमार दवा का छिडक़ाव किया गया। उन्होंने बताया कि हसनपुर में 3 मलेरिया के पॉजिटिव केस थे। मलेरिया पाए जाने वाले क्षेत्र में मलेरिया टीम द्वारा स्प्रै किया गया तथा पानी की टंकी, कूलर, फ्रिज तथा पानी के स्टोरेज चेक किए गए। मलेरिया टीम ने लोगों को मच्छर को पनपने से रोकने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डा. एच.के. पंकज, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मी परविंदर, मो. जुबेर खान मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
नाबालिग युवती का अपहरण
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात युवक द्वारा 16 वर्षीय नाबालिक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने युवती की माता के शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी राजवीर के अनुसार एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 जुलाई की तारीख को एक अज्ञात युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को उसके घर से किडनैप कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो