फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 200 मैच में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
नोएडा इंडोर स्टेडियम में हुआ बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यूवाईबीए बास्केटबॉल टूर्नामेंट में 21 राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल

नोएडा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रहे यूवाईबीए बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 21 राज्यों से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 150 से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-19 में बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभा दिखाई। दो दिनों में 200 से अधिक मुकाबले खेले गए।
अंडर-10 बालक वर्ग में टॉपशॉट एकेडमी, बालिका वर्ग में एलीट एकेडमी द्वारका, अंडर-12 बालक में टॉपशॉट एकेडमी, बालिका में डीडीबीए मिराबेला, अंडर-14 बालक में जयपुर किंग्स, बालिका में आईबी स्पोर्ट्स एकेडमी तथा अंडर-19 के बालक और बालिका दोनों वर्गों में कोहिनूर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक मेजर दीपक यादव मुख्य अतिथि रहे। आयोजक यूवाईबीए के अध्यक्ष उल्हास केएस ने बताया कि दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी विजेता टीमों को वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें