फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शोभायात्रा निकालकर मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। नगर के वार्ड नंबर-एक स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक नवनिर्मित काली माता मंदिर से रविवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। आज मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा डीजे व ढोल-बाजे के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। यज्ञाचार्य पं. विनोद पराशर, प्रेम शास्त्री सहित पांच विद्वानों ने अनुष्ठान संपन्न कराए। वेदी पूजन के साथ जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास तथा फल वास कराया। इसके बाद मां काली, गोरखनाथ, भगवान शिव परिवार, माता दुर्गा, राधा कृष्ण, हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर ब्राह्मण सभा 84 के प्रधान धर्मवीर शर्मा, तावड़ू ब्राह्मण सभा के प्रधान सीताराम शर्मा, उप प्रधान जय भगवान भारद्वाज, सुखीराम शर्मा, सुमेश, भागीरथ शर्मा, राजेश, चेयरमैन गुलशन, गब्बा, भूपेंद्र नबरदार, महेश भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें