फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोडडंपर टोल बूथ पर पलटा, एक कर्मचारी की मौत, एक घायल-Business

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर टोल बूथ पर पलटा, एक कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

पलवल। केएमपी और केजीपी की सुरक्षा में लगी ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रशर से भरे डंपर का पीछा करना एक टोल बूथ कर्मचारी को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। क्रशर से भरा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर गांव छज्जूनगर के पास बने टोल बूथ न. 17 के ऊपर पलट गया, जिससे बूथ कलेक्शन कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल बूथ पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वही आरोपी चालक मौके पर डंफर को छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक डंपर तेज गति से सोहना की तरफ से आया और केजीपी पर जाते हुए गांव छज्जूनगर के नजदीक टोल बूथ न. 17 पर पलट गया, जिससे टिकट कलेक्शन कर्मचारी गांव सेलोटी निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि नूंह जिला के गांव मेवली निवासी साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें