फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

- सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रधान वेद पाल ने कहा कि कार्यालय की स्थिति बेहद चिंता जनक है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किस दिन रहेंगी, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। अधिकारी के इंतजार में कार्य लटके हुए हैं तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि कार्यालय में अनुभाग अधिकारी का भी यही हाल है। मनचाहे ढंग से विद्यालय के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों को इलाज के लिए पैसे की सख्त आवश्यकता है, लेकिन मनमानी के चलते उनके कार्य लटके पड़े हैं। न ही एलटीसी का बजट है न ही मेडिकल का बजट है। जिला महासचिव गीतेश कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित हो चुके हैं, उनमें पढ़ने वाले बच्चों की कोई परवाह नहीं है। वहीं बच्चे भवन के हिसाब से अधिक हैं उनकी भी फाइल धूल चाट रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक को एसकेएस प्रधान रमेश चंद तथा राज्य उपप्रधान हरिचंद वर्मा ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, सरला देवी, ओम प्रकाश, गुलाब सिंह, सुरेंद्र, वीर सिंह सौरोत, महेश चंद, राजकुमार, जमील अहमद, हिम्मत चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें