मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
पलवल। गांव असावटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान ने की तथा संचालन योगराज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों में देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मन मोह लिया। सरपंच करण पहलवान ने अध्यापकों मास्टर चंद्रवीर, देवरतन, तुलसी राम, महेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाली, डॉ. सुरेश, जगदीश, खजान, धन सिंह, ओम प्रकाश, सतराम मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो
----
बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया
पलवल। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में बॉक्सिंग के 91 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता हिम्मत सिंह तेवतिया का गांव सदरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया। हिम्मत सिंह की बहन कृष्णा चौधरी वर्तमान में गांव की सरपंच भी है। कार्यक्रम में पृथला विधायक टेकचंद शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम में सतवीर सिंह, गिर्राज मेंबर, भीम सिंह, श्याम सिंह नंबरदार, रमेश, प्रकाश मेंबर, गजराज, हरपाल सिंह, रामप्रसाद, विजन सिंह, नाहर सिंह, राजेश सरपंच कटेसरा, गुलजारी जेलदार मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो